Uncategorized

जिला संयोजक सलज अग्रवाल के नेतृत्व में योग के विभिन्न आसनों एवं स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा योग प्रशिक्षण का आयोजन


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सलज अग्रवाल के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोरिद नगर एवं जोधपुर वार्डवासियों के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उनके प्रतिष्ठान नटराज ट्रैक्टर्स, सोरिद नगर, धमतरी में किया गया। प्रात: 7:30 बजे से 8:30 बजे तक योग प्रशिक्षक राजेश त्रिपाठी द्वारा उपस्थित वार्डवासियों को योग के विभिन्न आसनों एवं स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहभागिता कर योग का लाभ प्राप्त किया। योग प्रशिक्षण के पश्चात वार्डवासियों द्वारा योग प्रशिक्षक राजेश त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह एवं गुरु दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला धमतरी जिला संयोजक सलज अग्रवाल द्वारा आभार प्रगट किया गया। इस दौरान बसंत देवांगन बलिराम साहू दीपक यादव पूर्व पार्षद रितेश नेताम पंकज गौतम इंद्रेश देवांगन रामकुमार सिन्हा जोहान ढीमर देरहा राम साहू मंगवा सिन्हा महरु विश्वकर्मा जगन्नाथ सिन्हा भूपेन्द्र साहू धानेश्वर साहू ढालसिंह सौरी देवा यशवंत ध्रुव रिकेश्वर देवांगन रामकुमार साहू,पवन गजेंद्र रामखीलावन कवर, लेवाँश गौतम, दातारीराम सूर्यवंशी,एव अन्य वार्डवासियों ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम में को सफल बनाया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!