Uncategorized

गायत्री परिवार का वृक्षारोपण अभियान:माध्यमिक शाला भटगांव में लगाया गया 50 पौधा

गायत्री परिवार के वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शाला परिसर भटगांव में 50 पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।लगाये गये पौधों में अशोक,नीम, गुलमोहर,करंज एवं आंवला प्रमुख है। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि वृक्षारोपण पुण्य एवं परमार्थ का कार्य है। पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदुषण मुक्त रख कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। पेड़ पौधे धरती माता का श्रृंगार है। तत्पश्चात उपस्थित गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों, सरपंच, शाला के शिक्षकगण एवं छात्र छात्राओं द्वारा शाला परिसर में 50 पौधा लगाया गया। शाला के शिक्षक टी आर साहू द्वारा उपस्थित सभी परिजनों एवं विद्यार्थियों को पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प कराया गया। अपनी सेवा निवृत्ति के पूर्व जीवन के पुण्य कार्य के रूप में संकुल समन्वयक एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन गोविंद मीनपाल द्वारा इस पौधा रोपण कार्य की पूरी व्यवस्था एवं खर्च उनके द्वारा वहन किया गया ,जो सराहनीय है। सहयोग के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
वृक्षारोपण कार्य में प्रमुख रूप से जिला समन्वयक दिलीप नाग, वरिष्ठ परिजन राजकुमार साहू,एल के यादव, कौशल साहू, गोविन्द मीनपाल,हेमसिंग कंवर, भटगांव के सरपंच फागू राम साहू, दुष्यंत साहू,टी आर सिन्हा, शाला स्टाफ प्रधान पाठक श्रीमती रीना देवांगन, टीआर साहू, राकेश सोनबेर,लीना मण्डावी, भारती यादव, कोमल पदमवार एवं शाला के सभी विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!