Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने दी अक्षय तृतीया पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें

कहा, अक्षय तृतीया का पर्व सत्कर्म, दान और सेवा की प्रेरणा देता है, यह दिन सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लाये


धमतरी। अक्षय तृतीया पर्व हम सभी के जीवन मे सुख समृद्धि और शांति लाये इन्ही आशाओ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने क्षेत्र वासियो को पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है। श्री बैस और श्री पंडित ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व सत्कर्म, दान और सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परशुराम जयंती पर उन्होंने भगवान परशुराम को साहस और सत्य का प्रतीक बताते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।अक्षय तृतीया को प्रकृति और संस्कृति का पावन संगम बताते हुए सभी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दिन किए गए शुभ कार्यों को अक्षय फलदायी माना जाता है।यह दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश या नया व्यवसाय शुरू करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती।इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।माना जाता है कि आज ही के दिन सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। जैन धर्म के अनुसार, प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने इसी दिन गन्ने के रस से अपना एक वर्ष का उपवास तोड़ा था।इस दिन जल से भरे कलश, अन्न, वस्त्र और चप्पल आदि का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!