विधानसभा के बजट सत्र में विधायक ओंकार साहू की रही शत् प्रतिशत उपस्थिति, दमदारी से उठाया जनहित के मुद्दों को
जिला अस्पताल में अव्यवस्था, डाक्टरों की कमी व अनुपस्थिति, अवैध प्लाटिंग जैसे मुद्दों पर कराया ध्यानाकर्षण
लगाए 50 से अधिक प्रश्न, विधानसभा में निभाई मजबूत विपक्ष की भूमिका

धमतरी। विधानसभा का बजट सत्र सम्पन्न हो चुका है। सत्र में कई विधायकों की सक्रियता ज्यादा रही इनमें धमतरी विधायक ओंकार साहू भी शामिल रहे। श्री साहू ने जनहित के मुद्दों को लेकर सम्पूर्ण सत्र में शामिल रहे। और जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करते रहे। चर्चा के दौरान विधायक ओंकार साहू ने बताया कि विधानसभा में उनकी शत्- प्रतिशत उपस्थिति रही। विधानसभा में लगभग 50 से अधिक प्रश्न उनके द्वारा लगाए गए। चूंकि ड्रा के माध्यम से प्रश्न निकाले जाते है इसमें ध्यानाकर्षण सत्र में उनके दो प्रश्न शामिल हुए। जिनमें जिला अस्पताल में हावी अव्यवस्था डाक्टरों की कमी व अनुपस्थिति के प्रश्न लगे। जिमसें स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि बायोमैट्रिक से जिला अस्पताल में कर्मचारियों व डाक्टरों की उपस्थिति दर्ज होती है। वहीं धमतरी विधानसभा अन्तर्गत हो रहे अवैध प्लाटिंग व कार्रवाई के संबंध में ध्यानाकर्षण सत्र में विधायक ने सदन का ध्यानाकर्षण कराया और उचित कार्रवाई की मांग की। इसके अतिरिक्त जिले में रेत खदानों, जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रो में संसाधनों व डाक्टरों की कमी, सड़क निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर सवाल लगाए।
विधायक ओंकार साहू पूरे सत्र भर उपस्थित रहकर विधानसभा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में सफल रहे। जनहित के मुद्दों को उठाकर सदन में साय सरकार को घेरते रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों के साथ जनहित में आवाज बुलंद करते रहे।
वित्त मंत्री से कराया विकास कार्यो को स्वीकृत
विधायक ओंकार साहू ने बताया कि धमतरी के विकास कार्यो के लिए वे लगातार प्रयास करते रहे। जिसके परिणाम स्वरुप में बजट में शहर के प्रमुख सड़को के चौड़ीकरण के साथ साथ धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग सड़क मार्ग चौड़ीकरण के आलावा अन्य विकास कार्य को बजट में शामिल किया गया है. उक्त विकास कार्यों की बजट में शामिल होने पर विधायक ओंकार साहू ने कहां की सिहावा चौक से नहर नाका चौक, मुजगहन से रत्नाबांधा चौक, अंबेडकर चौक से रुद्री फोर लेन सड़क हमारी प्रमुख मांगे थी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा उक्त सभी सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी परंतु सरकार बदलने के बाद उक्त स्वीकृत विकास कार्यों पर राजनीतिक द्वेषवश रोक लगा दी गई थी। इसके अतिरिक्त अनेक निर्माण कार्यो की स्वीकृति दिलाने में विधायक ओंकार साहू सफल रहे।
