Uncategorized

बेटे व भतीजे से बचाई डूबते हुए पिता की जान

रोज की तरह रुद्री डेम में पहुंचे थे नहाने


धमतरी । आज सुबह रुद्री नहाने गए एक व्यक्ति को उनके ही परिवार के दो बच्चो ने डूबने से बचाया। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मिली जानकारी के अनुसार आमातालाब रोड निवासी संतोष देवांगन रोजाना रुद्री डेम में नहाने अपने पुत्र आशु देवांगन 10 वर्ष व भतीजे मेहुल देवांगन 11 वर्ष के साथ जाते है। आज भी रोज की तरह आशु और मेहुल डेम में नहा रहे थे तभी वे डूबने लगे तो संतोष देवांगन ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया इस प्रयास में स्वयं उनकी तबीयत बिगड़ी और वे डूबने लगे जिसे देख बच्चों हिम्मत दिखाई और पानी में जाकर संतोष को बचाया। इसी बीच मेहुल ने मद्द के लिए गुहार लगाई तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा आकर बेहोश संतोष को हार्ट पम्प दिया। इसके पश्चात परिजनों व संजीवनी 108 को सूचना दी गई और संतोष देवांगन को अस्पताल पहुंचाया गया जहा ंउनकी सेहत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद बच्चों की बहादुरी व सूजबूझ की जमकर प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!