Uncategorized

आदिल कादरी ईत्र ब्रांड की फेक वेबसाईड बनाकर की गई 39 हजार 282 की आनलाईन ठगी

कुल 4 बार में लिया गया पेमेंट, असली कंपनी से सम्पर्क करने पर उजागर हुई ठगी


धमतरी । आनलाईन फ्राड के मामले बढ़ते जा रहे है। ठग नये-नये तरीकों से ठगी को अंजाम दे रहे है। एक और ठगी का मामला सामने आया है जिसमें फेमस ईत्र कंपनी की फर्जी वेबासाईड बनाकर हजारों की ठगी की गई है. प्रार्थी अर्सलान खान पिता फिरोज खान बताया कि उनके द्वारा पूर्व में आदिल कादरी ब्रांड का ईत्र उपयोग व बेचने हेतु खरीदा गया है। इस बार भी उनके द्वारा ईत्र खरीदी करने हेतु कंपनी द्वारा सम्पर्क किया गया। सम्पर्क के दौरान वेबसाईड दी गई। जिसके माध्यम से खरीदी हेतु उन्होने पेमेंट किया। कुल चार बार में 39 हजार 282 रुपये का पेमेंट किया गया। 22 मार्च को पहले दो बार 920-920 रुपये सीपिंग चार्ज दिया गया। फिर तीसरी बार 15887 रुपये व चौथी बार 21555 रुपये ईत्र खरीदी हेतु दिया गया। पेमेंट के पश्चात वेबसाईड में दिये गये नम्बर पर डिलीवरी जानकारी हेतु सम्पर्क किया गया तो नम्बर बंद मिला। जिसके पश्चात पूर्व में कंपनी में की गई आनलाईन शॉपिंग वाले नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो स्पष्ट हुआ कि हाल ही में जिस वेबसाईड के माध्यम से खरीदी की गई वह फेक है। ठगी की जानकारी मिलने पर प्रार्थी अर्सलान खान ने अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे जहां दी गई जानकारी के अनुसार सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर आनलाईन फ्राड की शिकायत दर्ज की गई। अर्सलान खान ने बताया कि फेक वेबसाईड बिल्कुल असली कंपनी की तरह ही था। इसलिए फ्राड का शिकार हो गए। उन्होने आंशका जताई है कि असली कंपनी ने खरीददारी की जानकारी ठगो से शेयर की गई होगी तभी ठगो द्वारा उनसे फर्जी वेबसाईड बनाकर ठगी की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!