Uncategorized

कुरुद में हो सकता है कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खडग़े व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मनरेगा बचाव संग्राम के तहत बड़ा कार्यक्रम

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू स्थल निरीक्षण करने पहुंचे कुरुद


कुरुद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खडग़े व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मनरेगा बचाव संग्राम के तहत बड़ा कार्यक्रम प्रदेश में होना सुनिश्चित है। जिसके लिए स्थल चयन की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में 4-5 जगहो पर पीसीसी द्वारा निरीक्षण किया गया है। जिसमें कुरुद भी शामिल है और माना भी जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व राहुल गांधी की सभा कुरुद में होने की सबसे अधिक संभावना बताई जा रही है।
इस संबंध में कल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू कुरुद पहुंचे और मार्च माह के दूसरे सप्ताह में होने वाले राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा हेतु स्थल मुआयना किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महीम शुक्ला सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!