जल्द होगी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, युवाओं के जोश एवं वरिष्ठो के अनुभव का होगा संगम – तारिणी नीलम चन्द्राकर
कहा, वरिष्ठों से राय मशविरा कर, युवाओं के भावनाओं के अनुरुप सभी वर्गो को दिया जाएगा उचित स्थान

धमतरी। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा नया पदाधिकारियों की चयन की प्रक्रिया की गई। जिसके तहत तारिणी नीलम चन्द्राकर को धमतरी जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति को लगभग ढाई माह होने के है ऐसे में अब लोगो व कार्यकर्ताओं में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर उत्सुकता व इंतजार बढऩे लगा है।
इस संबंध में जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जाएगी। इस संबंध में पूरी तैयारी है। घोषणा के पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से राय मशविरा किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं का भी ख्याल रखा जायेगा। युवा एवं वरिष्ठ नेताओं का समन्वय नजर आएगा। युवाओं के जोश व वरिष्ठो के अनुभव का बेहतर सगंम जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में नजर आएगा। कार्यकारिणी के घोषणा के पश्चात कांग्रेस को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान करने हेतु कार्य होंगे। सभी वर्गो की सहभागिता जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में रहेगी। सबको साथ लेकर सबके सहयोग से पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए कांग्रेस हित में कार्य किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती चन्द्राकर जब से जिलाध्यक्ष बनी है उक्त जिम्मेदारी पर खरा उतर रही है। उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस द्वारा कई वृहद आंदोलन सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये गये है। जिनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता नजर आई इससे पार्टी मजबूत होने के साथ ही मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा कर जनता के बीच अपनी पकड़ और बेहतर करने में सफल रही है।
