Uncategorized

ग्राम लिमतरा में आयोजित शिव महापुराण कथा में कथा श्रवण करने पहुंची भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

भगवान शिव का स्वरूप संपूर्ण सृष्टि के कल्याण का प्रतीक है - रंजना साहू


धमतरी। ग्राम लिमतरा पांच दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री कामता प्रसाद शरण जी महाराज द्वारा शिव महापुराण की दिव्य कथा का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। इस पावन अवसर पर मुख्य शिव महापुराण कथा श्रवण करने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। उन्होने कहा कि भगवान शिव का स्वरूप संपूर्ण सृष्टि के कल्याण का प्रतीक है। शिव महापुराण की कथा हमें जीवन में सत्य, परोपकार और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यही हमें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवजी हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संतुलन बनाए रखना चाहिए। समाज की एकता, समरसता और संस्कारों की रक्षा के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती जागेश्वरी राकेश साहू, भाजपा जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भेष कुमार साहू, हरदेव चंद्राकर, आनंद चंद्राकर, द्वारका साहू, अश्वनी साहू, वीरेंद्र ध्रुवंशी, मूलचंद अग्रवाल, घनश्याम सिंह साहू, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!