शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु समाज कल्याण विभाग ने बांटे पोषक आहार किट
प्रदेश सरकार स्वस्थ एवं खुशहाल पीढ़ी निर्माण करने है समर्पित एवं प्रतिबद्ध-: राजेंद्र शर्मा

धमतरी। समाज कल्याण विभाग के द्वारा बच्चों को स्वास्थ्यगत सुरक्षा देकर उनके जीवन को सुरक्षित करते हुए संवर्धित करने हेतु पोषक आहार किट का वितरण सुशासन दिवस पर समाज कल्याण विभाग के स्टाल में किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने इस किट को बच्चों के पालकों को समर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार समाज में आने वाले भविष्य शिशुओं के खुशहाल एवं समृद्ध जीवन के लिए हित चिंतक के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न योजनाएं समर्पित कर रही है जो सुखद भविष्य का संकेत है। इस अवसर पर पार्षद चंद्रभागा साहू, कुलेश सोनी, शैलेश रजक, मुकेश शर्मा मुन्ना ठाकुर पिन्टू कहार देवेंद्र ध्रुवंशी नीलमणि पावरिया सुपर वाइजर प्रियंका साहू, अर्चना साहू, रितेश साहू, योगिता यादव, रेखा मानसी, जानकी साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण गौतम, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

