Uncategorized

राष्ट्रीय जीवन क्षेत्रों में ओबीसी की भागीदारी नमक के बराबर भी नहीं – अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

महिला आरक्षण कोटा में ओबीसी महिलाओं को भी शामिल करने की मांग


धमतरी। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय पिछड़े वर्गों का सम्मेलन संपन्न हुआ। संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं ओबीसी(अन्य पिछड़ा वर्ग)संयोजन समिति,छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू स्पेशल गेस्ट के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहे ओबीसी वर्ग की समस्या देश की पुनर्निर्माण की समस्या है। देश की आजादी और निर्माण में ओबीसी समाज के 90 प्रतिशत भूमिका है लेकिन आज जातियों और धर्म के बंधन ने ओबीसी वर्ग समाज की शक्ति को भुला दिया है।ओबीसी समाज के बच्चों में आज बहुत ज्यादा आक्रोश है।मेधावी सूची में नाम आने के बाद भी उन्हें कोटा तक सीमित करके रख दिया जाता है। मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार चंदापुरी ने बिहार प्रदेश में विस्तारित 65 प्रतिशत आरक्षण को बहाली करने एवं 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कोटा में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी शामिल करने की मांग की है। संविधान के अनुच्छेद 15(4) और 16(4)में संशोधन के लिए संसद में पिछड़ा वर्ग आरक्षण संशोधन बिल पास करके उसे संविधान की 9 वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग किया ताकि ओबीसी वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की समस्या का समाधान हो सके। इस मौके पर संघ के संस्थापक त्याग मूर्ति राम लखन चंदापुरी जी के 102 वा वर्ष पर प्रकाशित स्मारिका का लोकार्पण हुआ । कार्यक्रम के अध्यक्षता बिहार प्रदेश के अध्यक्ष दिग्विजय कुमार दिवाकर ने किए,संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एल.गंगवार प्रदेश संरक्षक अजय कानू,महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कांति शाह, राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह, दानेश्वर चंद्राकर, शैलेन्द्र कुमार साहू, डॉ एल बी सिंह ,सिपाही यादव,सासाराम जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती सुनीता,लालमोहन सिंह,रामबाबू साहू,गंगा प्रसाद राय,डॉ बैजनाथ पासवान, श्रीमती चंद्रकला देवी,भारतीय मोमिन फ्रंट अध्यक्ष डॉ महबूब आलम अंसारी, डॉक्टर दुखित सिंह, सुरेश ठाकुर,सकलदेव पासवान, डॉ जनार्दन सिंह,डॉ जनार्दन सिंह,डॉ रंजीत पटेल ,श्रीमती शिल्पी ठाकुर,जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सुजीत ठाकुर, संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के के सिंह चंदापुरी, छत्तीसगढ़ प्रदेश से पहुंचे शैलेंद्र कुमार साहू, धनेश्वर चंद्राकर आदि ने सभा को संबंधित किये।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!