Uncategorized

कुत्तों से तेजी से फैल रहा कैनाईन पार्वो वायरस

रोजाना पशु चिकित्सालय में पहुंच रहे लगभग 50 बीमार कुत्ते

मौसम में बदलाव से फैल रहा वायरस, भूख न लगना उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं झेल रहे कुत्ते
धमतरी। मौसम में बदलाव से तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। इसका इंसानों के साथ ही जानवरों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। तापमान में ज्यादा अंतर का असर अब कुत्तों पर ज्यादा हो रहा है। कुत्ते बीते कुछ समय से एक विशेष प्रकार के वायरस से प्रभावित हो रहे है। बता दे कि तापमान में ज्यादा अंतर से कैनाईन पार्वो वायरस उत्पन्न होता है जो कि कुत्तों को प्रभावित करता है। इस वायरस के चपेट में ज्यादातर पालतु कुत्ते प्रभावित हो रहे है। इस वायरस के कारण कुत्तों में भूख की कमी उल्टी दस्त, मतली मांसपेशियों में दर्द के लक्षण प्रतीत हो रहे है। वैसे तो इस वायरस का उपचार संभव है। लेकिन उपचार नहीं लेने पर मौत भी संभव है। पशु चिकित्सकों की माने तो वैक्सीनेशन से इस वायरस से बचा जा सकता है। जिन्होने कुत्तों का वैक्सीनेशन नहीं कराया है। उन्ही कुत्तों को यह वायरस ज्यादा इफेक्ट कर रहा है। धमतरी के पशु चिकित्सालय में रोजाना 40-50 वायरस से पीडि़त पालतु कुत्तों को उपचार हेतु लाया जा रहा है। उपचार किया जा रहा है।

चिकित्सकों ने बताया कि उक्त वायरस से कुत्तों के व्यवहार से भी बदलाव आ सकता है। खांसना, छिकना कम खाना, कम पानी पीना, नाक में सूखापन खून की उल्टी भी हो सकता है। इसलिए उचित देखभाल और उपचार संभव है। उक्त वायरस का टीकाकारण कराया जा सकता है। उक्त वायरस से ठीक होने से कुत्तों को 5 से 7 दिन तक का समय लगता है। इस वायरस से कुत्तों की आंत सीधे प्रभावित होती है। इसलिए संक्रमण को ज्यादा फैलने से रोकने हेतु जल्द उपचार कराना चाहिए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!