Uncategorized

गरिमा का एमबीबीएस में चयन, परिवार एवं भखारा में हर्ष

उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने घर पहुंचकर दी शुभकामनायें


भखारा। भखारा भठेली नगर पंचायत क्षेत्र के होनहार छात्रा गरिमा पिता संतोष साहू ने अपनी मेहनत और लगन से एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसका 482 वां रैंक में कांकेर चिकित्सा महाविद्यालय में चयन हुआ है। गरिमा ने हाल ही में आयोजित नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनके इस चयन से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।वह बी ए एम एस की पढ़ाई करते हुए तैयारी भी कर रही थी। परिवार जनों ने बताया किगरिमा हमेशा से परिश्रमी और अनुशासित छात्रा रही है। वहीं माता-पिता ने इसे उनके कठिन परिश्रम और आशीर्वाद का परिणाम बताया। गरिमा का कहना है कि वे आगे चलकर एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उसकी इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने घर पहुंचकर शुभकामनायें दीं। तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए डॉक्टर बनकर अंचल की सेवा करने के लिए बधाई दी। परिवार वालों एवं गरिमा का सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में छबीलाल निर्मलकर,सोमनाथ साहू, रामकृष्ण नेताम,अंजू दीनानाथ साहू,राजू सेन हरख जैन आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!