Uncategorized

बिजली बिल नहीं पटाने वाले 650 से अधिक उपभोक्ताओं का स्मार्ट तरीके से रिमोट से काटा गया कनेक्शन

धमतरी संभाग में लगाया जाना है 1 लाख 8 हजार स्मार्ट मीटर अब तक लगे लगभग 98 हजार मीटर

लगभग 800 से अधिक बिजली बिल बकायादारों का कनेक्शन काटने सौंपी गयी है सूची

धमतरी। जब धमतरी जिले सहित प्रदेश भर में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाये जा रहे है। तब से विद्युत प्रक्रिया स्मार्ट होते जा रही है। पहले जहां बिजली बिल बकायादारों को वसूली हेतु विभाग द्वारा तकादा करना पड़ता था फिर मौके पर जाकर बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटा जाता था इसमें भी कई बार अधिकांश विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा मोहलत मांगी जाती थी जिससे प्रक्रिया लंबी हो जाती थी, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्मार्ट तरीके से बिजली कनेक्शन एक क्लिक पर काटा जा रहा है।
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी संभाग अन्तर्गत लगभग 800 से अधिक ऐसे कनेक्शनधारियों का कनेक्शन काटने उच्च कार्यालय से सूची सौंपा गया था जो महीनों से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे है। इनमें लगभग 650 से अधिक बकायादार कनेक्शनधारियों का कनेक्शन काटा जा चुका है। अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद सीधे कंट्रोल रुम से एक क्लिक पर बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। और बिजली बिल जमा करने पर तत्काल कनेक्शन रिमोट से ही जोड़ा जा रहा है। इससे विभागीय कर्मचारियों को स्पाट पर जाकर कनेक्शन काटने जोडऩे की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
बता दे कि धमतरी संभाग अन्तर्गत कुल 1 लाख 8 हजार कनेक्शन जिनमें कृषि कनेक्शनों को छोड़कर शेष घरेलू, व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शन शामिल है। स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। जिसके विपरीत अब तक लगभग 98 हजार विद्युत स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके है। 31 मार्च 2026 तक सम्पूर्ण धमतरी संभाग में स्मार्ट मीटर लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जायेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में एक साथ प्रीपेड व्यवस्था लागु की जायेगी। जिसमें पहले रिचार्ज करना होगा फिर जब तक रिचार्ज रहेगा बिजली कनेक्शन आन रहेगा और रिचार्ज खत्म होते ही बिजली आफ हो जायेगी।

”स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्मार्ट तरीके से कंट्रोल रुम से बकाया वाले बिजली कनेक्शनधारियों का रिमोट से कनेक्शन काटा जा रहा है और बिल जमा करने पर कनेक्शन कंट्रोल रुम से ही जोड़ा जा रहा है। अब तक लगभग 98 हजार स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके है। ÓÓ
अनिल सोनी
ईई-विद्युत विभाग
धमतरी – संभाग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!