Uncategorized

धमतरी की ऐतिहासिक धरोहर को मिला नया सम्मान:मकई तालाब अब कहलाएगा पंडित हनुमान प्रसाद शोभाराम मिश्रा सरोवर

ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण एवं उनसे जुड़े महापुरुषों को सम्मान देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है-रामू रोहरा

धमतरी। शहर के हृदय स्थल पर स्थित ऐतिहासिक मकई तालाब का नामकरण अब पंडित हनुमान प्रसाद शोभाराम मिश्रा सरोवर के रूप में किया गया। यह ऐतिहासिक निर्णय तालाब के मूल भूमिस्वामी स्वर्गीय पंडित हनुमान प्रसाद शोभाराम मिश्रा के स्मरण एवं सम्मान में नगर निगम धमतरी द्वारा लिया गया, जिसका विधिवत नामकरण नगर निगम महापौर माननीय जगदीश रामू रोहरा के करकमलों से गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मिश्रा परिवार की ओर से राम अवतार मिश्रा के सुपुत्र एवं उनके पौत्र रोहिताश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर निगम के एम आई सी सभापति सहित पार्षदगण विजय मोटवानी, नरेंद्र रोहरा, कविन्द्र जैन, नम्रता माला पवार, निलेश लनिया, अखिलेश सोनकर, मेघराज ठाकुर, विभा चंद्राकर, हेमंत बंजारे, श्यामलाल नेताम, कुलेश सोनी, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री रोहरा ने कहा कि धमतरी केवल एक शहर नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण एवं उनसे जुड़े महापुरुषों को सम्मान देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह नामकरण आने वाली पीढ़ियों को शहर के गौरवशाली अतीत से जोड़ने का कार्य करेगा। महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा तालाब के सौंदर्यीकरण, संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, ताकि यह सरोवर धमतरी की पहचान और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए नगर निगम की पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे धमतरी की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!