Uncategorized

अनंत चतुर्दशी पर महापौर रामू रोहरा ने दी शुभकामनाएं, बोले—भक्ति, आस्था और सामाजिक सौहार्द का पर्व है गणेश विसर्जन

धमतरी- अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने शहर सहित क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश का विसर्जन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान शहर में जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की आराधना की गई, वह धमतरी की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता की मजबूत पहचान है। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई देते हुए उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गणेश विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ-साथ जिम्मेदारी के साथ भी मनाएं। विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।
महापौर ने कहा कि गणपति बप्पा हमारे जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएं और धमतरी सहित पूरे प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद बना रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!