Uncategorized

बच्चों के प्रथम गुरु उनके माता पिता होते हैं- कविता योगेश बाबर

प्राथमिक शाला लोहरसी में मातृ पितृ दिवस कविता बाबर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न


धमतरी। ग्राम लोहरसी में बाजार पारा प्राथमिक शाला में मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर थी अध्यक्षता सरपंच महेश्वरी गजेन्द्र ने की। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। श्रीमती बाबर ने कहा कि बच्चों के प्रथम गुरु उनके माँ व पिता होते है जो उनके इस दुनिया में आने पर उन्हें चलना फिरना बोलना सिखाते हैं और जब जीवन में कोई कष्ट या परेशानी होती है तो वह उसका सामना कैसे करते हैं फिर जब बच्चा थोड़ा बड़ा होकर शिक्षा प्राप्त करने स्कूल जाता है तब उसके द्वितीय गुरु शिक्षक होते हैं जो कि बच्चों को शिक्षा देते हैं और उन्हें अपने जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा प्रदान करते हैं क्योंकि बचपन में बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं जिनको रंग रूप और आकार देने का काम करते हैं। इस अवसर पर उप सरपंच चन्द्रहास साहू सावली राम ओंकार निर्मलकर पंच एक दीपक सोनकर भीष्म सोनकर नंदनी निर्मलकर सरिता साहू बलराम साहू सभी पंच श्रीमती दिलेश्वरी सिन्हा प्रधान पाठक सुनील यदु दीपक वैद्य ज्योतिष विश्वास नीलिमा नेताम शिक्षक गण बड़ी संख्या में पालक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!