Uncategorized

डीपीएस ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य अंतर-सदनीय योग प्रतियोगिता का किया आयोजन

योग भारतीय संस्कृति की है अमूल्य धरोहर - प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा

विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल एवं निधि धीरज अग्रवाल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), धमतरी ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय ने विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुन: स्थापित किया। यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल एवं श्रीमती निधि धीरज अग्रवाल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनकी दूरदर्शी सोच विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली की आधारशिला है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए विद्यार्थियों को इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनुशासन, एकाग्रता तथा शारीरिक सुदृढ़ता का विकास होता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में मुकेश कुमार, सुश्री जानकी, सुश्री मोनिका, सुश्री गीतांजलि तथा सुश्री नीलम का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर-सदनीय योग प्रतियोगिता रही, प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक बालक वर्ग में प्रथम स्थान दर्श अग्रवाल (कक्षा 4), द्वितीय स्थान रियांश सुनहरानी (कक्षा 5), तृतीय स्थान ओमेश साहू (कक्षा 2), बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सौम्या सिन्हा (कक्षा 5), द्वितीय स्थान मोनिका सोनबर (कक्षा 5), तृतीय स्थान ताशी गौरी (कक्षा 3), कक्षा 6 से 8 तक बालक वर्ग में प्रथम स्थान आयांश गोयल (कक्षा 7), द्वितीय स्थान ओम अग्रवाल (कक्षा 7), तृतीय स्थान दर्शन अग्रवाल (कक्षा 7), बालिका वर्ग में प्रथम स्थान निश्का चंद्राकर (कक्षा 7), द्वितीय स्थान अनन्या महावर (कक्षा 7), तृतीय स्थान मुस्कान हसानी (कक्षा 8), वरिष्ठ वर्ग में (कक्षा 9 से 12) तक में प्रथम स्थान लिशिका कोसमा (कक्षा 11), द्वितीय स्थान भारती दहरिया (कक्षा 9), तृतीय स्थान मोक्षा मोनाल (कक्षा 9) रहे। कार्यक्रम के समापन पर उप-प्राचार्या श्रीमती देब्रचना रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!