Uncategorized

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 7 शासकीय सेवकों को बीते दिन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री गांधी ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई-शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ रहने की कामना की। बता दें कि 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में प्रधानपाठक प्राथमिक स्कूल कुरूद श्री नंदलाल केंवट, पूर्व माध्यमिक स्कूल कुरूद श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, प्राथमिक स्कूल धमतरी श्री जितेन्द्र कुमार जॉर्ज, उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती जागृति गायकवाड़, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला धमतरी श्री जल प्रकाश तिवारी और कार्यभारित श्रमिक श्री गंगाराम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!