Uncategorized

स्वीडन रवाना होने से पूर्व भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह

सार्थक स्कूल के सत्यांशु दीप स्वीडन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली स्थित स्वीडन दूतावास में आयोजित समारोह में खिलाडिय़ों का हुआ आत्मीय सम्मान

धमतरी। स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी) एवं एसकेएफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में स्पेशल ओलंपिक गोथिया कप 2026 के लिए चयनित भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम का गरिमामय विदाई समारोह नई दिल्ली स्थित स्वीडन के दूतावास में आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय टीम के 10 विशेष खिलाडिय़ों, हेड कोच, असिस्टेंट कोच एवं टीम अधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।समारोह में भारतीय टीम के खिलाडिय़ों को आधिकारिक जर्सी, ट्रैवल बैकपैक, ट्रॉली सूटकेस, विशेष खेल जूते, ग्लव्स तथा अन्य खेल सामग्रियों सहित पूरी टीम किट प्रदान की गई। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करने का संदेश दिया गया। भारतीय टीम में अयाज़ अहमद (जम्मू-कश्मीर), हरमनप्रीत सिंग. (पंजाब), मोहम्मद आदिल खान (नई दिल्ली), एनोश मसीह (पंजाब), नफीस अहमद (पश्चिम बंगाल), सत्यांशु दीप (छत्तीसगढ़), संजीव पात्रा (पश्चिम बंगाल), स्टालिन के. (पुडुचेरी), कृष्णा अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)मयंक कुमार (बिहार) सहित कुल 10 विशेष खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का नेतृत्व हेड कोच ओनासिस एम. (पुडुचेरी) कर रहे हैं, जबकि असिस्टेंट कोच पुष्पेंद्र कुशवाहा ( भोपाल) खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करेंगे। भारतीय टीम 11 जुलाई 2026 को नई दिल्ली से स्वीडन के गोथेनबर्ग के लिए रवाना होगी, जहाँ 12 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित स्पर्धा में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में स्पेशल ओलंपिक्स भारत-छत्तीसगढ़ के माध्यम से चयनित छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित सार्थक स्कूल के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप का चयन पूरे जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। शुभकामनाएँ देने वालों में संरक्षक डॉ. ए. के. रावत, गोपाल शर्मा एवं मदनमोहन खंडेलवाल, संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रावत, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं जिला प्रशासन धमतरी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग डॉ. मनीषा पांडे, स्पेशल ओलंपिक्स भारत-छत्तीसगढ़ के निदेशक प्रमोद कुमार तिवारी, स्पोट्र्स एक्सपर्ट रवि जैन, सार्थक की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी, सचिव श्रीमती स्नेहा राठौड़, वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीमती मैथिली गोड़े, संगीत एवं खेल प्रशिक्षक सुश्री देविका दीवान, कंप्यूटर प्रशिक्षक सुश्री कौशिल्या यादव, नृत्य एवं खेल प्रशिक्षक सुश्री काजल रजक, प्रशिक्षक नागेश कुमार, रुद्र कुमार, मोहन, विशाल एवं रुस्तम, स्पेशल ओलंपिक्स भारतझ्रछत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारियों, सार्थक परिवार के सहयोगियों, नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ-साथ सत्यांशु दीप की माताजी श्रीमती रंभा दीप, भाई हिमांशु दीप, भाभी श्रीमती शीतल दीप एवं बहन श्रीमती रूपाली चिमनानी ने भारतीय टीम के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!