मोबाइल शॉप चोरी के दोनों आरोपी गिरफ्तार, चोरी की शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद

धमतरी के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित मोबाइल शॉप में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपूर्ण 16 नग मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान कीमती 30,000 बरामद किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में, त्वरित तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर की गई।प्रार्थी अमित कश्यप, जो ए.के. मोबाइल शॉप, बस स्टैंड (स्वास्तिक भोजनालय के पास) का संचालक है, ने 29 जून को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जून की रात दुकान बंद करने के बाद, अगली सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो पाया कि अज्ञात चोर टीना शेड तोड़कर अंदर घुस गए और कुल 12 नग मोबाइल फोन व अन्य सामग्री चोरी कर ले गए।चोरी गए मोबाइलों में7 नग आईटेल कंपनी के कीपैड फोन,2 नग आईटेल कंपनी के एंड्रॉइड मोबाइल,1 पुराना एमआई कंपनी का मोबाइल,1 पुराना टेक्नो कंपनी का मोबाइल,1 पुराना सैमसंग कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धमतरी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ की गई।मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बस स्टैंड क्षेत्र में मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां वंश बघेल व एक विधि से संघर्षरत बालक मोबाइल बेचते हुए मिले। पूछताछ व मेमोरण्डम कथन के आधार पर दोनों ने चोरी की बात स्वीकार किया.दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
वंश बघेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड धमतरी में प्रस्तुत किया गया।

