Uncategorized

थाना मगरलोड द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वालो के विरूद्ध की गयी वैधानिक कार्यवाही

3 प्रकरण में 3 आरोपियों से 142 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 34590 रूपये किया गया जप्त

मगरलोड थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रकांत साहू अभियान चलाया गया। ग्राम पाहंदा, सरगी एवं परसाबुड़ा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपीगण धनसिंग कमार पित स्व. अघनसिंह कमार 25 वर्ष निवासी पहुंदा से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 25000 रूपये, गुलाब सिंह ध्रुव पिता चन्द्रकुमार ध्रुव 32 वर्ष साकिन सरगी से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8750 एवं,आरोपी कृष्ण कुमार कमार पिता राजूराम कमार 18 वर्ष निवासी परसाबुड़ा से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 840 रूपये,कुल 142 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 34590 रूपये को जप्त कर अरोपियो को गिरफ्तार कर थाना मगरलोड मे धारा 32(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रकांत साहू, सउनि अजय बनारसी, धनीराम नेताम, प्रधान आरक्षक बिरेन्द्र चन्द्राकर, गोपी चन्द्राकर एवं आरक्षक मनोहर गायकवाड़, विमल पटेल, गजानंद साहू, गोविंदा घृतलहरे, म०आर० विद्या गजपाल, सीता ध्रुव द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!