Uncategorized

भखारा शराब भट्ठी में गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक भी थे शामिल

प्रार्थी पोषण लाल साहू पिता स्व. तोरण लाल साहू 37 वर्ष साकिन चारभाठा थाना रानीतराई जिला दुर्ग के द्वारा 30 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि धनराज उर्फ बुग्गी प्रणय निर्मलकर उर्फ टेरगू तथा उनके अन्य 05-06 साथियो के द्वारा हाथ में डण्डा एवं लोहे का राड, लोहे का पंच एवं कडा पकडकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते भखारा के शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान में घुसकर हाथ मुक्का से मारपीट कर मोबाईल को छिनकर ले गया कि रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान अंग्रेजी शराब दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को बारिकी से चेक करने पर आरोपी वेदनारायण उर्फ बेदू, हेम सागर मंडावी, दानेश्वर साहू उर्फ दानु एवं विनोद साहू निवासी गुजरा को पकडकर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ किये जिन्होंने अपना- अपना अपराध स्वीकार किये तथा घटना के समय पकडे लाठी, डण्डा, लोहे का राड, पंच एवं कडा(चुडा) को छिपाये स्थान पर ले जाकर बरामद कराने पर
गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.आरोपियों के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 296,115 (02),351(2),331(6)310 (2)बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं दो आरोपी घटना कारित कर फरार हो गये हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा,अभी लगातार पतासाजी किया गया जा रहा है। एवं दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सउनि. नीरज दुबे,आर. दुष्यंत सिन्हा, खुमान लाल साहू, संदीप साहू, हरिशंकर सिन्हा, गजेन्द्र टण्डन, ईश्वर साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!