Uncategorized

श्री रामचंद्र भगवान का संगमगरी दर्शन प्रतिमा का अनावरण संत श्री अतुल कृष्ण जी महाराज के हाथों आज

किले के प्राचीन राम मंदिर में होगा आयोजन

धमतरी श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में श्री राम मंदिर पुनर्स्थापना के पहली वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र में अनेकानक कार्यक्रम उत्सव के रूप में आयोजित किए जा रहे है तदनुसार धर्म नगरी धमतरी में प्राचीनतम किले के श्री राम चंद्र मंदिर इतवारी बाजार के प्रांगण में धनुर्धारी श्री राम जी का एक भव्य संगमरमरी दर्शन प्रतिमा की गई है जन जन के आराध्य मर्यादा पुरूषोतम राम जी की प्रतिमा का अनावरण मथुरा वृंदावन धाम से पधारे संत श्री अतुल कृष्ण जी महाराज के करकमलों द्वारा दिनांक 3 जनवरी को 12 बजे प्रारंभ होगा जिसमें उपस्थिति की अपील संरक्षक प्रमुख न्यासी डॉ एन पी गुप्ता जानकी प्रसाद शर्मा
अध्यक्ष दिग्विजय कृदत उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता महासचिव सूर्यकांत तिवारी कोषाध्यक्ष अशोक पवार सचिव विनीत गुप्ता मीडिया प्रभारी ट्रस्टी विक्रांत शर्मा ट्रस्टी गण राजेंद्र श्रोती भूरा ग्वाल अभिमन्यु सिन्हा नितिन गुप्ता संतोष सोनी प्रदीप गुप्ता आदि ने की है तत्पश्चात मां अगार मोती गौ धाम के प्रमुख दीपक लखोटिया सुबोध राठी तथा सदस्य गणों की उपस्थिति में कृषि उपज मंडी में आयोजित श्री राम कथा कलश यात्रा किले के श्री राम चंद्र मंदिर से निकलेगा उक्त जानकारी किले के श्री रामचंद्र मंदिर धमतरी मीडिया प्रभारी ट्रस्टी विक्रांत शर्मा ने दी है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!