Uncategorized

अधिकारी हो गए है निरकुंश, मुख्यमंत्री व पीड्ब्ल्यूडी मंत्री को बदनाम करने हो रही साजिश – विपिन साहू

सड़को की दशा सुधारने अधिकारी नहीं कर रहे सार्थक प्रयास, जनता की परेशानियों से अधिकारियों को नहीं कोई सरोकार

जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर दुग्धमहासंघ अध्यक्ष ने लगाया उदासीनता व लापरवाही बरतने का आरोप


धमतरी. शहर की मुख्य मार्गो के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सड़के जर्जर हो चुकी है। सड़कों में असंख्य गड्ढ़े बन चुके है। जिससे आवागमन खतरो से खेलने के सामान हो चुके है। लगातार सड़कों की दशा सुधारने की मांग जनता द्वारा की जा रही है। लेकिन इस ओर अधिकारियों द्वारा सार्थक पहल नहीं की जा रही है। जिससे जनता की परेशानी कम नहीं हो रही है। इस मुद्दे पर छग दुग्धमहासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने सड़को की दशा सुधारने में असफल अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री साहू ने कहा कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार जनता को सभी सुविधाएं प्रदान करने कटिबद्ध है। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से जनता को परेशानियां हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश की सड़कों की दशा सुधारने पर्याप्त फंड मुहैय्या करा रहे है साथ ही समय-समय पर संबधित अधिकारियों को सड़कों की दशा में सुधार व निर्माण हेतु निर्देशित करते रहते है। बाउजूद इसके जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उदासीनता व लापरवाही बरतने से पीछे नहीं हट रहे है। अधिकारियों में इच्छाशक्ति की कमी है। जिससे जनता को परेशानी हो रही है। जनता में आक्रोश पनप रहा है। अधिकारियों के रवैय्ये से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे अप्रत्यक्ष रुप से राज्य की कांग्रेस सरकार, पीडब्ल्यूडी मंत्री, मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिस हो रही है। सड़को की बदहाल दशा के चलते जनता में सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसके पीछे अधिकारियों की उदासीनता है। अधिकारी निरकुंश हो गए है। ऐसे में इन पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। जनता लगातार सड़को की दशा सुधारने की मांग कर रही है। सड़क दुर्घटना भी हो रही है। आवागमन खतरनाक हो चुका है। बाउजूद इसके मरम्मत के नाम पर अधिकारियों द्वारा खाना पूर्ति कराई जा रही है। पूर्व में भरे गए सड़कों के गड्ढ़े चंद बारिश में ही पुन: उभर आए है ऐसे में कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है। विपिन साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश में नये सड़कों का जाल बिछाया है। सड़को की दशा मे सुधार किया है शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में आवागमन को सुचारु बनाया गया है, लेकिन कुछ अधिकारियों की निष्क्रियता, लापरवाही व उदासीनता सरकार के अच्छे कार्यो पर पर्दा डाल रही है। और जनता के बीच सरकार के खिलाफ संदेश पहुंचा रही है। ऐसे अधिकारी जो जनहित के कार्यो की अनदेखी कर सरकार की बदनामी कराने आतुर है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!