Uncategorized

समूह की महिलाओं ने पूर्व विधायक होरा को कराया समस्याओं से अवगत

धमतरी। ग्राम बारना अंतर्गत कार्यरत भारत वाहिनी महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति के अध्यक्ष अशोक साहू की अगुवाई में पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा से मिलकर अपनी समस्या एवं मांगों से अवगत कराया। जिस पर श्री होरा ने तत्काल संबंधित अधिकारी से बात कर उनकी समस्या का निराकरण किया। इसी तरह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे ग्राम कुर्रा के कॉंग्रेस कार्यकर्ता हिरदे राम ने अपनी आर्थिक समस्याओ से अवगत कराते हुए श्री होरा से उपचार हेतु सहयोग की बात कही थी, श्री होरा ने उसकी समस्या को समझते हुए उपचार हेतु आर्थिक सहयोग स्वरूप चेक प्रदान किया। मौके पर अमलीडीह जोन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!