Uncategorized

सर्वोदय हाइयर सेकेंडरी स्कूल हटकेशर धमतरी में परीक्षा परिणाम घोषित

जिस स्कूल मे शिक्षा ग्रहण किया वहां अतिथि बनना मेरे लिए सौभाग्य व भावनात्मक पल है -हिमांशु शेखर

सर्वोदय हाइयर सेकेंडरी स्कूल हटकेशर धमतरी में आज कक्षा 1, 2 ,3 ,4 ,6,7,9,11 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें मुख्यातिथि के रूप में हिमांशु शेखर साहू सरपंच ग्राम पंचायत दर्री अध्यक्ष सरपंच संघ धमतरी विशिष्ठ अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत दर्री के उपसरपंच निरंजन साहू एवं स्कूल के प्रिंसिपल टी आर सिन्हा सर सिन्हा मैडम जी संजय मीनपाल एवं समस्त शिक्षक गण पालक गण उपस्थित रहे. इस अवसर पर हिमांशु शेखर ने कहा कि मै अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हु कि जिस स्कूल में मैं 2009 से 2012 तक पढ़ाई किया,शिक्षा ग्रहण किया वहां अतिथि के रूप में जाना मेरे लिए भावुक पल था हालाकि मैं वहां अतिथि के रूप में नहीं एक विद्यार्थी होने के नाते सर मैडम का निमंत्रण स्वीकार किया था.सर्वोदय स्कूल का शिक्षा और अनुशासन है कि मैं आज अपने गांव का प्रतिनिधित्व कर रहा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!