Uncategorized

गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी


धमतरी। गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। कु. गुनगुन साहू एवं कु. कुमुद साहू के राधा कृष्ण नृत्य ने सब का मन मोह लिया। देविका ग्रुप ,सुरभि ग्रुप ,दीक्षा ग्रुप, आराध्या ग्रुप, चित्राणी ग्रुप ने शानदार मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और खूब तालियां बटोरी। हसीना सिन्हा , कुमुद साहू ,गुनगुन साहू, रितिका सिन्हा, मोक्ष सोनकर, प्रवीण सिन्हा, धारणा देवांगन ने भाषण कविता में भाग लिया। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्रीमती गीतेश्वरी देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीला अनुकरणीय है। सभा अध्यक्ष के रूप में खुशबू साहू ने गीता के उदाहरण प्रस्तुत किये। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हेमलता साहू ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। मैडम ज्ञानेश्वरी साहू ने राधा कृष्ण भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया खोमेश्वरी साहू ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया । भानुप्रिया देवांगन ने विचार रखें। अंत में मटकी फोड़ कर दही लूट किया गया । भानुप्रिया देवांगन, डिलेश्वरी साहू, ने मंच संचालन किया। कुसुम लता सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभा को संस्था प्रमुख भारत लाल साहू, रश्मि देवांगन, कुसुम लता साहू, मुस्कान सोनबेर, तारिणी साहू, गुनीता साहू आदि ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!