Uncategorized

मनरेगा बचाव संग्राम के तहत महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने दिया धरना

कहा मनरेगा कानून में परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है


धमतरी। कांग्रेस द्वारा लगातार मनरेगा कानून में बदलाव का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी मनरेगा बचाव संग्राम के तहत पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर के निर्देशानुसार आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तहसाल कार्यालय के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक शहर कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन कर किया गया। इसके पश्चात हाथो में पोस्टर लेकर कांंग्रेसियों ने धरना दिया। इस मौके पर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा ने कहा मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल आत्मा को ही खत्म करके श्रमिकों से काम का अधिकार छीना है.मनरेगा कानून में परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है। यह महात्मा गांधी के आदशों पर कुठाराघात है, मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला निर्णय है। मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे बदलाव के बाद अब मजदूरो के पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी, काम केवल मोदी सरकार द्वारा चुने गए गांवों में ही मिलेगा। इस बिल से आने वाले समय में मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी। जैसे ही बजट का बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा, वैसे ही धीरे-धीरे मनरेगा बंद होने लगेगी। इस मौके पर विजय प्रकाश जैन, आनंद पवार, अरविंद दोशी, ब्रजेश जगताप, योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, मोहन लालवानी, मंजित छाबड़ा, दीपक सोनकर, विक्रांत पवार, प्रकाश पवार, शबीना अंजुम, सूरज गहरवाल, गुरुगोपाल गोस्वामी, देवेन्द्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!