Uncategorized

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन हेतु नगरी व बेलरगांव में प्रभारी रेहाना चिश्ती ने ली बैठक


नगरी। संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद चयन प्रक्रिया हेतु सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव में बैठक आयोजित की गईं। इन बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त संगठन प्रभारी रेहाना रियाज़ चिश्ती मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा की विधायक अंबिका मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहीं और अपने उद्बोधन द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठित एवं सक्रिय होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि संगठन ही पार्टी की असली शक्ति है। जब कार्यकर्ता एकजुट होकर विचारधारा और जनता के मुद्दों पर काम करते हैं, तभी कांग्रेस का ध्वज ऊँचा रहता है। संगठन सृजन कार्यक्रम कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, लेखराम साहू, अशोक सोम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, नीशू चंद्राकर, नीलम चंद्राकर, तपन चंद्राकर, भानेंद ठाकुर, प्रेमण स्वर्णबेर, रवि ठाकुर, भूषण साहू, कैलाश प्रजापति, कैलाश जैन, राजेन्द्र सोनी, अनवर रजा, जावेद मेमन आदि उपस्थित थे। इस दौरान संगठन प्रभारी रेहाना रियाज़ चिश्ती ने दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए संगठन की मजबूती हेतु एकजुटता, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वास्तविक बल उसका संगठन है और संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी का ढांचा अधिक सशक्त, ऊर्जावान एवं जन-समर्थक बनेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!