भारत ने जीता टी 20 वर्ल्डकप:क्रिकेट प्रेमियों ने घड़ी चौक मे मनाया जश्न, उमड़ा जनसैलाब
बाजेगाजे क़े साथ हाथों मे तिरंगा लिए जीत की खुशी मे जमकर थिरके क्रिकेट प्रेमी

भारत ने 8 मार्च 2026 को न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा टी 20 वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 159 रनों पर सिमट गई। भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने तीन बार टी 20 वर्ल्ड कप जीता है (2007, 2024 और 2026) मे मैच मे संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की आतिशी पारियों ने भारत को रिकॉर्ड स्कोर तक पहुँचाया।जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके। इस ऐतिहासिक जीत पर महापौर रामू रोहरा सहित अन्य नेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दी, धमतरी सहित पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है।
जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने भव्य विजय जुलुस भी निकला जिसमे बड़ी संख्या मे समर्थक शामिल हुए. बड़ी संख्या ंव क्रिकेट प्रेमी घड़ी चौक पहुंचे हुए जीत का जश्न मनाया. पटाखे फोड़े गए आतिशबाजी की गई. बाजेगाजे की धुन पर जमकर थिरके. महापौर रामू रोहरा निगम लोक निर्माणएम आई सी मेंबर विजय मोटवानी सहित बड़ी संख्या मे समर्थक घड़ी चौक पहुंहे और क्रिकेट प्रेमियों क़े साथ भारत क़े वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाया.