Uncategorized

भाजपा के 135 साल के इतिहास पर, कांग्रेस राज के 4 साल का विकास कार्य भारी- कांग्रेस पार्षद

धमतरी- कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि महापौर विजय देवांगन द्वारा अनेकों विकास कार्यों के भूमिपूजन किए जा रहे हैं किंतु सस्ती लोकप्रियता हासिल करने हेतु धमतरी विधायक द्वारा मिथ्या तथ्यों के आधार पर महापौर पर आरोप लगाकर वाहवाही लूटने एवं जनता का विश्वास जीतने की कोशिश की जा रही है।कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता सोमेश मेश्राम ने कहा कि महापौर विजय देवांगन के नेतृत्व में होने वाले विकास कार्यों से सभी भली भांति परिचित हैं जहा भाजपा के 135 साल पर कांग्रेस के 4 साल का विकास कार्य भारी है यदि भाजपा को अपने दावों पर इतना विश्वास है तो सर्वप्रथम पूर्ववर्ती भाजपा शासित निगम में ईतवारी बाजार में उपर तल में करोड़ों की लागत से बनाया गया काम्पलेक्स जो आज बदतर हालत में है उसकी जांच करवाये। लोक निर्माण प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस शासित निगम में चहुओर विकास की झड़ी लगी हुई है और वार्डों की तस्वीर बदल रही है जनता स्वयं इसकी गवाह है लेकिन इसके उलट विधायक ने अपनी आंखे मूंद ली हैं आगे राजेश ठाकुर ने कहा कि जिन वस्तुओं की खरीदी पर रोक लगा दी गई है उसी बात पर विधायक बार-बार बयान दे रहीं हैं जो केवल और केवल जनता को गुमराह करने की साजिश है। पार्षद राजेश पांडेय ने भी अपने बयान में कहा कि कमीशन के चक्कर में जिस प्रकार पूर्ववर्ती भाजपा शासित निगम में राशि का दुरूपयोग हुआ है 50 लाख की लागत से सफाई के लिए मशीन खरीदी गई जिसका एक बार भी उपयोग नहीं किया गया, मशीन पर जंक लग गई विधायक इसकी भी जांच करवाये। सत्ताधारी पार्टी के पार्षद सूरज गहरवाल का कहना है रुद्री रोड पर बड़े बाजार से 28 लाख विकास शुल्क की राशि नही ली गई.इसकी जांच भी करा ले, पंचायतो में जो विधायक निधि दी गई है भाजपा उसे भी संज्ञान में ले एवं झूठे आरोप लगाने से पहले स्वयं अपने कार्यशैली की जांच करे।पार्षद नीलू पवार ने कहा कि निगम में सभी कार्य नियमों से होते हैं व सर्वसम्मति से कोई भी फैसला लिया जाता है फिर भी विधायक भ्रष्टाचार का राग अलाप रहीं हैं , हमें सारी तरह की जांच मंजूर है किंतु साथ ही पूर्ववर्ती निगम की सरकार में हुए कार्यों की भी जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!