Uncategorized

भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए सिंधी समाज ने चेट्रीचंड महोत्सव पर निकाली ऐतिहासिक शोभायात्रा


धमतरी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल जयंती को चेट्रीचंड महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया गया। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती पर कोष्टापारा वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर से परंपरागत ढंग से शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई करते युवा वर्ग भक्ति भरे भजन में झूमते नजर आये। युवती एवं महिलाएं भगवान झूलेलाल के जयकारे लगा अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा का जगह जगह समाज के अलावा विभिन्न समाज एवं संगठन तथा राजनीतिक पार्टियों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत कर अपने अंदाज में भगवान झूलेलाल के प्रति आस्था प्रकट की गई। शोभायात्रा गणेश चौक, सदरबाजार, कचहरी चौक, मठमंदिर चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची। जहां झूलेलाल के विशाल छाया चित्र की पूजन कर समाज के लोगों के लिए मंगल कामना की गई। पश्चात शोभायात्रा गोलबाजार, आमापारा होते हुए बनिया तालाब में संपन्न हुई। पुराना बस स्टैंड के पास भंडारे का आयोजन हुआ। गोलबाजार के सामाजिक व्यवसायियों द्वारा गोलबाजार के पास प्रसादी वितरण किया गया। पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा सिंधी धर्मशाला में भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष चंदूलाल जसवानी, पूर्व अध्यक्ष महेश रोहरा, रामचंद वाधवानी, प्रेमचंद मुंजवानी, नरेन्द्र रोहरा, विजय मोटवानी, चेतन हिन्दूजा, प्रकाश थारवानी, लक्ष्मण हिन्दूजा, विजय धामेचा, दिनेश पंजवानी, सत्यप्रकाश मुंजवानी, राकेश चंदवानी, संतोष तेजवानी, रोमी सावलानी, मुकेश बोधवानी, जय हिन्दूजा, गौतम वाधवानी, सतीश मुंजवानी, संतोष बोधवानी, पप्पू वाधवानी, हीरा केशवानी, सतीश मुंजवानी, हर्ष वाधवानी, बंटी वाधवानी के अलावा सिंध शक्ति महिला संगठन संरक्षक प्रिया पंजवानी, अध्यक्ष पार्वती वाधवानी, सचिव साक्षी वाधवानी, रोमा आहूजा, अनिता कुकरेजा, शारदा चावला, संगीता वाधवानी, मोना वाधवानी, दीपा जसवानी, जया चावला, मुस्कान, विद्या, एकता, चांदनी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!