Uncategorized

धमतरी को विकास की नई गाथा देने पर धमतरी व्यापारी संघ ने किया महापौर रामू रोहरा का भव्य स्वागत

धमतरी के विकास हेतु अनेक सौगाते दिलाने हेतु व्यापारियों ने जताया महापौर का आभार


धमतरी-नगर के सर्वांगीण विकास कार्यों को लेकर धमतरी व्यापारी संघ द्वारा नगर निगम महापौर रामू रोहरा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने महापौर को पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में धमतरी शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हाईटेक बस स्टैंड, नालंदा परिसर,इंडोर स्टेडियम, शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण गंगरेल ठेमनी को आयरलैंड दर्ज पर विकसित,रुद्री में कैरोडोर न निर्माण, सैनिक छाती में व्यापार उद्योग,बड़ी रेल लाइन,शहर की सड़कों का निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही बाजार क्षेत्र के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इन कार्यों से व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी काफी राहत और सुविधा मिल रही है।
व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सुव्यवस्थित व्यवस्था, यातायात सुधार, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता को लेकर नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी महापौर के नेतृत्व में धमतरी शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने धमतरी व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धमतरी शहर के विकास के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है और इसमें व्यापारी वर्ग का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शहर की प्रगति और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सभी के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जाएंगे।महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य धमतरी को एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाना है, जहां नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिले। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा तथा नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर राजा रोहरा,सुरेश वल्यानी,कन्हैया कमरानी,दौलत वाधवानी, रम्मू भाई,तुषार पटेल,पवन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, नरेश मंगलानी,तेजश,नील जेठवानी, दिनेश मुंजवानी,सेवक माखीजा, गुलाब, वाशु चंद्राकर, आनंद,रवि सुंदरानी, अनिल सुंदरानी,वाशु संदरानी, दिनेश बिट्टू मुलवानी,परेश तन्ना, सुमीत नागवानी,संतोष बोधवानी,महोम्मद हसन सहित
धमतरी व्यापारी संघ के पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!