Uncategorized

रत्नाबांधा में आयोजित मां कर्मा जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डीपेंद्र साहू


धमतरी। साहू समाज रत्नाबांधा में आयोजित भक्तिन माता कर्मा के 1009 वीं जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से डीपेंद्र साहू ने कहा कि कर्मा माता साहू समाज की आराध्य देवी है क्योंकि आज से 1000 वर्ष पूर्व माता कर्मा ने अपने सभी पारिवारिक दायित्वों का भली भांति निर्वहन करते हुए भगवान की भक्ति में लीन रही। तत्कालीन समाज में विभिन्न तेली वंश पर हुए अत्याचार के विरोध में प्रखर आवाज उठाई। समस्त तैलिक वंश को संगठित किया। वहीं से हमारे समाज में जागृति का अंकुर फूटा और उनके आदर्शों पर चलकर आज साहू समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। सभा अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने सामाजिक एकता महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि हम समस्त महिलाएं अपने मात्रृ धर्म को सरलता एवं सहजता के साथ निभाएं। घर परिवार में समस्त सदस्यों को अच्छा संस्कार देवें। महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें। समारोह के पूर्व रत्नाबांधा ग्रामीण साहू समाज द्वारा मंगल कलश के साथ शोभायात्रा निकाली। कर्मा माता की आरती पूजन एवं मंचीय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के उप सरपंच दादू लाल यादव ग्राम लोहरसी के पूर्व उपसरपंच डॉक्टर देवनारायण गजेंद्र ग्राम श्याम तराई के पूर्व सरपंच उमेश साहू ग्राम मुस्कान के समाजसेवी भुवनेश साहू ग्राम रत्नाबांधा के सेवा निवृत प्रधान पाठक दुष्यंत साहू ने भी सभा को संबोधित किया। ग्रामीण साहू समाज रत्नाबांधा के संरक्षक भारत लाल साहू ने मंच संचालन किया। पूरे समारोह में ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल राम साहू उपाध्यक्ष सत्यनारायण साहू सचिव तीर्थराज साहू कोषाध्यक्ष सुनील कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!