Uncategorized
रांवा में रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू
साहू समाज भवन में बाउंड्रीवाल एवं मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

धमतरी. ग्राम रांवा में आयोजित दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। उन्होने साहू समाज सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य तथा ग्राम के मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गांवों में सामाजिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि ग्राम रांवा में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता हमारी धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति का सुंदर संगम है। ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे और हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं।