Uncategorized

विधायक ओंकार साहू कर रहे क्षेत्र के हर विकास कार्य की सतत मॉनिटरिंग, निर्माणाधीन नवीन हाईटेक बस स्टैंड का किया निरीक्षण

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने प्रयासों से स्वीकृत निर्माणाधीन नवीन हाईटेक बस स्टैंड का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और परिवहन सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। नवीन हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण भी इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे धमतरी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बस स्टैंड परिसर में निर्मित की जा रही यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, पार्किंग , काम्प्लेक्स एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं के लिए प्रस्तावित जगह जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के हर विकास कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि स्वीकृत योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!