Uncategorized

मां कर्मा जयंती पर साहू समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

माता कर्मा की महाआरती कर समाजजनों की सुख, शांति एवं समृद्धि हेतु मंगल कामना


धमतरी। शहर तहसील साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसकी शुरूआत विंध्यवासिनी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। इसकी अगुवाई करते युवा वर्ग धूमाल में बज रहे भक्त माता कर्मा पर आधारित भक्ति गीतों में झूमते नजर आये। वहीं महिलाएं हांथों में ध्वजा लहराते भक्त माता कर्मा के जयकारे लगाते रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर अपने अंदाज में भक्त माता कर्मा के प्रति आस्था प्रकट की। विंध्यवासिनी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का रामबाग, सदर बाजार, कचहरी चौक, मठमंदिर चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची। जहां भक्त माता कर्मा के आदमकद छायाचित्र की समाज के लोगों ने महाआरती कर समाज के लोगों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि हेतु मंगल कामना की। शोभायात्रा के पूर्व गोकुलपुर वार्ड के कर्मा चौक में स्थित भक्त माता कर्मा के प्रतिमा की विशेष पूजन व आरती कर पर्व की खुशियां बाटी। पूर्व विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू, महासचिव विजय साहू, वरिष्ठ डॉ. एके गजपाल, डॉ. एनप गुप्ता सहित अन्य ने अपने विचार रखे। शोभायात्रा में भक्त माता कर्मा की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा में विधायक ओंकार साहू, पूर्व दुग्धमहासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, शहर तहसील अध्यक्ष चन्द्रभागा साहू, लक्ष्मण साहू, डॉ. गणेश प्रसाद साहू, नरेन्द्र साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, डोमार साहू, विरेन्द्र नाग, हिरेन्द्र साहू, महेश साहू, गोपाल साहू, तहसील पदाधिकारी संरक्षक रोहित कुमार साहू, संरक्षक यशवंत कुमार साहू, संरक्षक गोपीकिशन साहू, संरक्षक विजय गौतम साहू, उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष भगवती साहू, संगठन सचिव रामेश्वर गंगबेर, संगठन सचिव जानकी साहू, सचिव ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार साहू, अंकेक्षक डॉक्टर गिरीश साहू, सहसचिव पुष्पेंद्र साहू, सहसचिव होरीलाल साहू, लीलाराम साहू, नंदकुमार साहू, नारायण साहू, सेवक साहू, नीलमणि साहू, दिलीप साहू, युवराज साहू, लक्ष्मण साहू यशवंत साहू, प्रकाश साहू, किशोर साहू, अशोक कुमार साहू, जागेश्वर साहू, प्रवीण साहू, डॉ भूपेंद्र साहू, वीरेंद्र साहू, हेमलाल साहू, दुर्गेश साहू, डोमार सिंह दादरा, श्यामलाल साहू, जानुराम साहू किशन लाल साहू, वार्ड अध्यक्ष में हेमेन्द्र साहू, आशीष साहू, संतोष साहू, नरसिंग साहू, बलीराम साहू,, वेदप्रकाश साहू, केआर बांकड़े, भूपेन्द्र साहू, कोमल साहू, मोहित साहू, शीतल साहू, महेश साहू, भूषण साहू, आरके गंजीर, रेखराम साहू, सुरेश साहू, शेखन लाल साहू, प्रेमचंद साहू, संतोष साहू, बिरेन्द्र साहू, तरूण कुमार साहू, केशव साहू, सुखराम साहू, जितेन्द्र साहू, सम्मेलाल साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष मदन साहू, बंशीलाल साहू, पिताम्बर साहू, ललीत साहू, हेमन्त साहू, अनिल साहू, लालाराम साहू, केवल साहू, अनिल साहू, भागवत साहू, भगवती साहू, जानकी साहू, संतोषी साहू, दयाबती साहू, पुष्पलता साहू, मीना साहू, प्रीतिबाला साहू, मंजूषा साहू, रमशिला साहू, चन्द्रिका साहू, पूर्णिमा साहू, डामिन साहू सहित अन्य लोग बड़ी संख्या शामिल रहे।
पुष्प वर्षा कर पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने किया स्वागत

भक्त माता कर्मा जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही साहू समाज के लोगों को बधाई दे आपस में पर्व की खुशियां बाटी। इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग एमआईसी सदस्य निलेश लुनिया ने किया स्वागत

भक्त माता कर्मा जयंती की शहर में धूम मची रही। इसके तहत साहू समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सदर बाजार में स्वास्थ्य विभाग एमआईसी सदस्य निलेश लुनिया ने शोभायात्रा का स्वागत कर भक्त माता कर्मा के प्रति अपने अंदाज में आस्था प्रकट की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!