तालाब में 120 फीट रास्ता तैयार कर विराजमान कराई गई है भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा
आमापारा के सत्यम गणेश उत्सव समिति के अनोखे गणेशोत्सव पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे है श्रद्धालु

धमतरी। धर्म की नगरी धमतरी में गणेशोत्सव की धूम है। हर साल की तरह इस साल भी आमापारा के बनिया तालाब में एक यूनिक गणेश उत्सव पंडाल सजा है, जहां तालाब में करीब 120 फीट रास्ता तैयार कर भगवान श्रीगणेश विराजमान कराया गया है। अपने तरह के इस अनोखे गणेशोत्सव पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे है। उल्लेखनीय है कि धमतरी शहर में तरिया के गणेश नाम से प्रसिद्ध आमापारा के सत्यम गणेश उत्सव द्वारा आयोजन का यह 18वां साल है। समिति के कार्यकर्ता जीवेश साहू, पंकज नाग, योगेश साहू, उमेश यादव ने बताया कि तरिया के गणेश की महिमा अपार है। इसके पहले बनिया तालाब में समिति की ओर से कई नयनाभिराम झांकियां सजाई जा चुकी है। इसमें समुद्र मंथन, श्रीराम सेतु, कालिया दमन की झांकी सर्वाधिक चर्चित रही। इसके अलावा धमतरी शहर की ज्वलंत ट्रैफिक समस्या की ओर शासन प्रशासन का ध्यान खींचते हुए बनिया तालाब में बाईपास सड़क की झांकी भी सजाई गई थी, जिसकी सबने सराहना करते हुए समिति के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की। झांकी का निर्माण करने में सत्यम गणेश उत्सव समिति के कार्यकर्ता विकास साहू, भूपेंद्र नाग, रूपेश साहू,आशीष यादव, भोलू नाग, मोनू यादव,विनीत यादव, कुलदीप साहू, भूपेश पटेल, सुभाष यादव, पुनाराम देवांगन,जय पटेल, गोपी पटेल, गोपी यादव, गोलू यादव, गोविंद यादव, देवेंद्र ढीमर, बबलू नेताम, रोशन यादव, रवि पटेल, प्रवीण तारक, भावेश सिन्हा, युगल नाग,योगेश साहू,पप्पू साहू, जीतू यादव, कौशल यादव, पिंटू ध्रुव, रिंकू ध्रुव, आशू यादव, अमरचंद पटेल, लक्ष्मण ढीमर, भवानी यादव, संजू यादव, प्रीतम यादव,जितेश पटेल, नमन ध्रुव ,दीपक ढीमर,गजेंद्र ढीमर, पोषण साहू,प्रकाश सिन्हा, बिट्टू पटेल ,भुवन पटेल ,मनीष पटेल, हर्ष यादव, सोनू यादव,पंकज पटेल, लकी यादव आदि का सहयोग रहा।