Uncategorized

धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के स्तंभ वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल बरडिया को जन्मदिन पर मिल रही ढेरों बधाइयां

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व निर्मल बरडिया का आज जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही उन्हें बधाईया दी जा रही है। राजनीति के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट और अमिट पहचान बना चुके निर्मल बरडिया को समाज के हर वर्ग से स्नेह और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
हर क्षेत्र में बनाई अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्मल बरडिया को न केवल एक कुशल रणनीतिकार और संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता हमेशा अनुकरणीय रही है। सहज, सरल और मिलनसार स्वभाव के धनी बरडिया जी ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है.
उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से लोग उनके प्रति अपना सम्मान और स्नेह प्रकट कर रहे हैं।श्री बरडिया ने जन्मदिन के अवसर पर ईश्वर से कामना की है कि धमतरी जिला निरंतर तररकी करता रहे. प्रदेश व देश मे विकास की गति बनी रहे सभी सुखी व स्वस्थ रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!