Uncategorized
देश में बढ़ती महंगाई के साथ राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल बढ़ा कर जनता पर किया गया महंगाई का अतिरिक्त प्रहार- लेखराम साहू

बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि देश की जनता पहले से ही महंगाई की चपेट में है, ऐसे में बिजली दर में बढ़ोत्तरी से जनता की कमर टूट सी गई है.यह आम जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है, डेढ़ साल में राज्य सरकार ने तीसरी बार बिजली की दरें बढ़ाई है, अब लगातार बिजली दरों में हुई वृद्धि किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली है, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू ने बताया कि बिजली उत्पादन में लगने वाला कोयला छत्तीसगढ़ में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, खुद उपयोग कर देश के अन्य राज्यों को भी कोयला छत्तीसगढ़ से ही जाता है, जब किसी भी बिजली उत्पादन वस्तु की दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है तो फिर बिजली दर में बढ़ोत्तरी क्यों की गई?
