Uncategorized

फुटबॉल मैच में विद्याकुंज स्कूल लोहरसी का दबदबा

डी एफ सी क्लब धमतरी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 11 नवंबर 2025 को पी .जी. कॉलेज मैदान धमतरी में अंडर 10 बालक वर्ग का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस फुटबाल प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों के बीच प्रतियोगिता हुई l सभी टीमों के बीच मैच लीग प्रणाली के आधार पर खेले गए l पहला मैच विद्या कुंज स्कूल वर्सेस अजीज प्रेम जी स्कूल शंकरदाह के बीच खेला गया ,जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी ने 2-0 से जीत दर्ज किया l उसके बाद दूसरा मैच विद्या कुंज स्कूल और मॉडल स्कूल धमतरी के बीच खेला गया ,जिसमें विद्या कुंज स्कूल की टीम ने 2-0 से विजय प्राप्त कर लीग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहे l पूरे लीग में विद्या कुंज स्कूल के अनमोल सिंह साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए, साथ ही साथ आकाश साहू ने भी एक गोल किया l पूरे टीम उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया l इस उत्कृष्ट प्रदर्शन और विजय श्री से प्रसन्न होकर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शाला प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!