Uncategorized

चित्रकार बसंत साहू का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया गया अभिनंदन


धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने बसंत साहू का शाल श्रीफल और ईश्वरीय वरदानों से अभिनंदन करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी मराठा मंगल भवन धमतरी ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित देश के अनूठे चित्रकार दिव्यांग बसंत साहू के जीवंत रंगों में रंगा चित्र कला प्रदर्शनी से मराठा मंगल भवन दिव्यांगता पर भव्यता और दिव्यता की चमक से जगमगा रहा है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित एक-एक चित्रकला बसंत भाई के जीवन दर्शन के को इंगित तो कर ही रहा है साथ ही साथ उनके श्रेष्ठ मनोभाव और प्रेरक संदेशों का सुंदर समायोजन भी दर्शनीय है। ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने उन्हें बुलंद हौसले के साथ भविष्य जीवन में आगे बढऩे हेतु शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर उनके साथ में ब्रह्माकुमारी मधु बहन जी कामिनी कौशिक तथा ईश्वर भाई रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!