Uncategorized

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है – हर्षद मेहता

पूर्व विधायक व प्रभारी ने ग्राम भानपुरी में ली अमलीडीह जोन की बैठक

धमतरी। जोन प्रभारी पूर्व विधायक हर्षद मेहता ने जोन की बैठक ग्राम भानपुरी में ली। जिसमें उन्होने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुटता का परिचय देते हुए समर्पित होकर कार्य करने की अपील की है। उन्होने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने सभी वर्गो के विकास के लिए अनेक योजनाओं संचालित की है। उक्त योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है। इस मौके पर अरविंद दोषी, नीलमणी साहू, शत्रुघन साहू, पुनीत साहू, रेवा साहू, ईश्वर लाल साहू, बंशी साहू, चिंरौजी साहू, अरविंद साहू, रमन लाल, पुरन ध्रुव, पंचराम साहू, तेजराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!