Uncategorized

आक्रोशित कांग्रेस पार्षदों ने की नारेबाजी:प्रतीकात्मक रूप से पुतला के बाजू डीजल टैंक रखकर किया प्रदर्शन

सात महीने से पेंशन न मिलने का दर्द 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला बुधवंतिन बाई ने बताया

धमतरी- नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों का धरना एवं प्रदर्शन आज भी जारी रहा जिसमें लगातार सरकारी गाड़ी तथा निगम का डीजल लेकर रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर, रायपुर का व्यक्तिगत दौरा पार्टी के लिए करते हुए निगम को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा है जबकि नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है निगम की गाड़ी इनोवा को निगम में कार्य अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाता है जिसे लेकर पार्षदों द्वारा नारेबाजी करते हुए डीजल चोर गद्दी छोड़ के स्लोगन लिखा गया।कांग्रेस पार्षदों द्वारा कड़ा विरोध कर निगम प्रशासन को जगाने प्रयास किया तथा चेतावनी दी गई थी आगामी समय में यह कार्य जारी रहा तो वाहन को ताला लगा दिया जाएगा वहीं धरना प्रदर्शन में बुद्धंतिन बाई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पहुंची और बताया कि पिछले 7 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है पेंशन के लिए रोज निगम के चक्कर काट रही हु तबीयत खराब रहता है अपना इलाज में अपने एक हाथ की चांदी की चूड़ी बेचकर कार्रवाई हूं यह दयनीय स्थिति है करोड़ों के दावे करने वाली नगर निगम धमतरी की जमीनी हकीकत खोखली साबित हो रही है । धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, प्रदेश महिला सचिव सूर्यप्रभा चटियार ,पार्षद योगेश लाल ,सूरज गहरवाल, सुमन मेश्राम,पूर्णिमा गजानंद रजक,उमा भागीध्रुव रामेश्वरी कोसरे, पूर्व पार्षद अजय वर्मा राजेश पांडे, राजेश ठाकुर ,सोमेश मेश्राम, युका नेता गौतम वाधवानी ,वतांजली गोस्वामी, गणेश्वरी कामडे, अजय सिन्हा, अविनाश मराठे, श्याम कुमार देवांगन सहित उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!