Uncategorized

संडे स्कूल कार्यक्रम के तहत मेनोनाइट चर्च में हुए विविध आयोजन, बच्चों ने लिया सांता क्लॉज का रुप

क्रिसमस पर्व के तहत मसीही समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाली गई


धमतरी। सुंदरगंज स्थित मेनोनाइट चर्च में रविवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने मनमोहक एक्शन सांग्स, नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से प्रभु यीशु के प्रेम, सहिष्णुता और त्याग का संदेश दिया। उनके प्रस्तुतिकरण ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावकों और चर्च जनों ने जमकर तालियां बजाईं तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। आयोजन में आराधना, आरंभिक प्रार्थना, शस्त्रपठन, उत्तरवादी पाठन एवं प्रभु प्रार्थना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में एमसीआई सचिव सेवक अनिल राघव, सेविका थेमला महतो, अर्चना नेताम, शैलजा सोनवानी, सेवक एचसी ख्रिष्टी, आशीष मिलाप, किरण जॉनसन, डॉ. नीरज नेताम, नितेश बेथे, वायलेस चरण, कल्याण मसीह सहित बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित थे। संडे स्कूल के इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों और सेवा भाव का विकास होता है, वहीं समाज को यह प्रेरणा मिलती है कि अलग-अलग धर्म, समुदाय और वर्ग के लोग मिलकर सौहार्द व भाईचारे के साथ आगे बढ़ें। क्रिसमस पर्व के तहत मसीही समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाली गई। इसमें झांकी सहित अन्य माध्यम से यीशु का संदेश दिया गया। रैली में सांता क्लॉज का वेष धरे बच्चे एवं युवा आकर्षण का केन्द्र बने रहे। रैली में संरक्षक आर. पीटर, राजू वर्गिस, सीके भेलवा, तिरेन्द्र विभार, डा. डायमंड फिलस, पी. लारेन्स, योगेश लाल, थानूराम, शिमोन नारंग, रेव्हरेंट आशीष मिलाप, अनिल राघवा, किरण जानसन, प्रमिला, शबनम सोनवानी, नीरुदास, वर्णिका, सरिता असाई, एससी ख्रिष्टी, विजय बागमारिया, सपना पाल, अनामिका, स्वप्निल सोनवानी, नीतिका, आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!