Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ एवं विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियाँ जोरों पर

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 8 से 14 जुलाई तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर मे परम पूज्य देवकीनन्दन ठाकुर महाराज के श्रीमुख से दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन के संयोजक एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल हैं।
आगामी कलश यात्रा को भव्य एवं अनुशासित स्वरूप देने के लिए उसकी रूपरेखा, व्यवस्थाओं, अनुशासन, जनसहभागिता तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर तैयारियाँ पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ हो चुकी हैं. कार्य समिति सदस्य संजय चौधरी , अशोक गुप्ता , शिव रतन गुप्ता, दर्शन सांखला,विनोद पहवा, राजकुमार राठी नवीन लोढ़ा यात्रा प्रभारी श्रीमती कृतिका जी एवं कलश यात्रा प्रभारी श्रीमती रेखा साहू , धमतरी प्रभारी जानकी गुप्ता की उपस्थिति में बैठक हुई.
समाज के वरिष्ठ जनों आज लता चौधरी ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, अखिल भारतीय अघरिया सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष एवं श्रीमती सविता पटेल अखिल भारतीय अगरिया महिला समाज अध्यक्ष समस्त अघरिया समाज , कनक लता मिश्रा ,मयूरी मिश्रा जेल डिपार्टमेंट मुख्यालय, संकर्षण मिश्रा संगीत शिक्षक छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल से , जया शूर पूर्व महिला सेवा समिति चार्टर मेंबर राजभवन ,सरिता पटेल भारतीय स्त्री शक्ति सदस्य को कथा श्रवण का आमंत्रण दिए.बन बंधु परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया ,कंचन भीमसरिया एवं सदस्यों से भेट वार्ता कर कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया गया ,अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बैठक में संस्कार शिक्षा एवं धर्म रक्षा के लिए कथा के माध्यम राम काज से जुड़ने का आवाहन किया ,पर्यावरण संरक्षण के लिए जानकी गुप्ता कृति आर्ट फाइन आर्ट्स इंस्टिट्यूट द्वारा कपड़े की थैली लेकर आने एवं कथा स्थल को साफ सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त रखने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!