Uncategorized

अब तक 1 लाख 12 हज़ार से अधिक किसानों से 53 लाख 56 हज़ार क्विंट से अधिक की हुई धान की खरीदी

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन सुचारू, किसानों को समय पर भुगतान – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

1 लाख 5 हज़ार से अधिक किसानों को 1208 करोड़ रुपये का भुगतान

धमतरी-जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से जारी है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में किसानों की सुविधा, त्वरित खरीदी एवं समयबद्ध भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु 74 समितियों के माध्यम से कुल 1,29,328 किसानों का 1,27,495.13 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है। उपार्जन अवधि 15 नवम्बर 2025 से अब तक 1,12,027 किसानों से 53,56,945.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 1270.20 करोड़ रुपये है।अब तक 1,05,376 किसानों को 1208.63 करोड़ रुपये का भुगतान उनके खातों में सीधे अंतरित किया जा चुका है। शेष पात्र किसानों को भी नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।कल 20 जनवरी के लिए 3141 किसानों को 12,393.87 क्विंटल धान की खरीदी हेतु टोकन जारी किए गए हैं, जिससे उपार्जन कार्य में निरंतरता बनी रहे।उपार्जित धान के परिवहन एवं उठाव की स्थिति पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। अब तक 21,39,267.90 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि उपार्जन केंद्रों में 32,17,677.30 क्विंटल धान उठाव हेतु शेष है। इसके लिए परिवहन एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।इसके अतिरिक्त जिले में अब तक 83,245 किसानों द्वारा 4342.21 हेक्टेयर रकबा का समर्पण कराया गया है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी, उठाव एवं भुगतान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न आए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र किसान को समर्थन मूल्य का लाभ समय पर दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!