Uncategorized

गोबरा नवापारा क्षेत्र में हाईवा-ट्रक में हुई भिड़ंत, तीन की मौत जिनमे दो है कुरुद निवासी

धमतरी।राजिम रोड में गोबरा नवापारा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे उस समय हुई जब एक हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।भिड़ंत की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!