Uncategorized

मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध एक और सख्त कार्यवाही:आरोपीगणों से गांजा,नगदी व मोबाइल की जब्ती, भेजे गए जेल

धमतरी पुलिस की नशे के खिलाफ अभियान तेज - घर से चल रहा था अवैध गांजा कारोबार

मगरलोड पुलिस को आसपास के ग्रामीणों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि ग्राम मोहेरा में एक व्यक्ति अपने निवास से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का रखकर उसकी बिक्री कर रहा है।
प्राप्त शिकायतों के सत्यापन हेतु सूचना संकलन लिए मुखबिर लगाकर कर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोहेरा निवासी लाभाराम कुर्रे द्वारा अवैध रूप से गांजा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना मगरलोड पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर आरोपीगण अपने घर में खुले स्थान पर अवैध रूप से गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की गई:
1.660 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा – कीमती लगभग 83,000 रूपये
नगद रकम – 4,930 रूपये
01 नग मोबाइल फोन – कीमती लगभग 2,000 रूपये कुल जब्ती राशि 89,930 रूपये है.उक्त मामले में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपियों मे.लाभाराम कुर्रे, पिता अघनुराम कुर्रे, 48 वर्ष,सुशीला बाई कुर्रे, पिता लाभाराम कुर्रे, 51 वर्ष, निवासी ग्राम मोहेरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!